Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

हाईकोर्ट बैंच की मांग हेतु 196 वां ज्ञापन सौंपा

Bansal sadi
4 months ago
हाईकोर्ट बैंच की मांग हेतु 196 वां ज्ञापन सौंपा

हाईकोर्ट बैंच की मांग हेतु 196 वां ज्ञापन सौंपा

बीकानेर, 17 अप्रेल, 2026। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर में उच्च न्यायालय की स्थाई बैंच हेतु हर माह की 17 तारीख को प्रोटेस्ट डे मनाया जाता है। इसी कड़ी में 17 अप्रेल 2026 को बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में ’’हाईकोर्ट बैंच मांग नहीं अधिकार है।’’ के बैनर तले अधिवक्ताओं द्वारा जिला कलक्टर निशांत जैन को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम का एवं माननीय जिला न्यायाधीश को माननीय मुख्य न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय, राजस्थान के नाम का 196 वां ज्ञापन सौंपा।
बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि बीकानेर में हाई कोर्ट की नई बेंच स्थापित करने की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि पूर्व में कार्यरत हाई कोर्ट को पुनः बीकानेर में बहाल करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में वर्ष 1922 से 1948 तक हाई कोर्ट कार्यरत रही, जिसे बाद में राजस्थान राज्य के गठन के समय हुई संधि के कारण जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया था।
वर्तमान परिस्थितियों में बीकानेर की भौगोलिक स्थिति, न्यायिक कार्यों की बढ़ती संख्या तथा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को न्याय प्राप्ति हेतु लगभग 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए बीकानेर में हाई कोर्ट बेंच की आवश्यकता राजस्थान के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक है।
ज्ञापन देने में बार सचिव हेमन्तसिंह चौहान, लेखराम धतरवाल, धर्मेेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, सुधीर श्रीमाली, हरिनारायण सारस्वत, ओम भादाणी, महेन्द्र जैन, कमल नारायण पुरोहित, लक्ष्मीकांत रंगा, दामोदर शर्मा, सुरेश नारायण, शिव भादाणी, संजय गौतम, बृजमोहन, सुखदेव व्यास, पवन कुमार व्यास, नवनीत नारायण व्यास, प्रशांत तंवर, दीपा खत्री, रामनिवास, गिरिजा पुरोहित, ताराचंद, मनीष सांखला आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: