बीकानेर: मोबाइल किया हैक और खाते से उड़ा दिए इतने लाख रुपए
बीकानेर। मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से एक लाख 41605 रुपए निकाल लेने का मामला कालू थाने में दर्ज करवाया है। ग्राम राजासर उर्फ करणीसर निवासी हरिभजन मण्डा पुत्र भंवरलाल मण्डा ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसका मोबाइल हैक कर लिया तथा उसके एसबीआइ खाते से 31 अक्टूबर को शाम 4 से 8 बजे तथा 4 नवम्बर को सुबह 4 से 5 बजे के बीच चार ट्रांजेक्शन कर एक लाख 41605 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ