श्री नवलेश्वर मठ,श्री विवेक नाथजी की बगेची में कल मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव....
श्री नवलेश्वर मठ,श्री विवेक नाथजी की बगेची में कल मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव....
बीकानेर|28 जुलाई2026। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री नवलेश्वर मठ,श्री विवेकनाथजी की बगेची, नत्थूसर बास,बीकानेर में 29 जुलाई (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
सेवादार नंदकिशोर गहलोत के अनुसार के अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः6:15 बजे बगेची मठ की गौरवशाली गुरु परंपरा के ब्रह्मलीन पूज्य संतों एवं गुरुजनों की पावन समाधियों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य द्रव्यों से अभिषेक व पूजन अर्चन आरती होगा। इसके बाद प्रातः 11:15 बजे श्री श्री 108 योगी श्री शिवसत्यनाथ जी महाराज, अधिष्ठाता एवं महंत,श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ,सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सभी श्रद्धालु गुरुचरण वंदना और गुरु पूजन कर पाएंगे
हर वर्ष की भाँति इस अवसर पर बीकानेर शहर सहित आसपास के गांवों से, राजस्थान,रायपुर (छत्तीसगढ़), जोधपुर, फलौदी तथा देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुँचकर संतों एवं गुरुजनों की समाधियों का पूजन-अर्चन कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुरु आश्रम में प्रसादी,पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ