Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

गुरु हो रहे हैं मार्गी, 11 मार्च से 3 राशियों की चमकेगी तकदीर!

rk
Yatra.com
2 months ago
गुरु हो रहे हैं मार्गी, 11 मार्च से 3 राशियों की चमकेगी तकदीर!

गुरु हो रहे हैं मार्गी, 11 मार्च से 3 राशियों की चमकेगी तकदीर!

 ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य, धन और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना गया है. अब 11 मार्च 2026 को गुरु ग्रह अपनी वक्री चाल को विराम देकर 'मार्गी' (सीधी चाल) होने जा रहे हैं. गुरु की यह सीधी चाल हर राशि के लिए अहम है, लेकिन धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह खगोलीय बदलाव किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं किन दो राशियों के लिए यह 'मार्गी' गोचर नए द्वार खोलने जा रहा है. 

धनु (Sagittarius)
चूंकि धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, इसलिए गुरु का मार्गी होना आपके लिए विशेष रूप से ऊर्जावान रहेगा. 11 मार्च के बाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.  जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतर रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य में भी पहले से काफी सुधार महसूस करेंगे.

मीन (Pisces): 
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना भाग्य में जबरदस्त उछाल लाने वाला है. आपके स्वामी ग्रह की सीधी चाल आपको हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम दिलाएगी. यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो इस अवधि में आपको मनचाहे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आ रही जटिलताओं को सुलझाने में वरिष्ठों और गुरुजनों का मार्गदर्शन संजीवनी का काम करेगा. लंबे समय से कहीं निवेश कर रखा है, तो अब मुनाफा मिलने का सही समय है. जो लोग विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. पारिवारिक माहौल में खुशहाली बनी रहेगी. घर में सुखद वातावरण रहेगा.

कर्क (Cancer): 
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है. गुरु के इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की सराहना की जाएगी. लंबे समय से अटके हुए काम अब बिना किसी बाधा के पूरे होंगे. आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत मजबूत रहने वाला है, जिससे घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. घर-परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है. आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: