Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महामंत्र नवकार से होगा महावीर जयंती त्रिदिवसीय महोत्सव का भव्य आगाज

Bansal sadi
5 months ago
महामंत्र नवकार से होगा महावीर जयंती त्रिदिवसीय महोत्सव का भव्य आगाज

महामंत्र नवकार से होगा महावीर जयंती त्रिदिवसीय महोत्सव का भव्य आगाज 

बीकानेर। जैन यूथ क्लब द्वारा आज लेडीज विंग एवं जेंट्स विंग की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव की व्यापक तैयारियों एवं रूपरेखा को अंतिम रूप देना रहा।
क्लब से जुड़े श्रीमती शीतल गोलछा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 29 मार्च 2026 को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में प्रातः 7:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक महामंत्र नवकार जाप के दिव्य एवं भव्य आयोजन से किया जाएगा। इसी दिन सेवा और मानवता के भाव को सशक्त करते हुए प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया है।
महोत्सव के द्वितीय दिवस, दिनांक 30 मार्च को रात्रि 7:30 बजे से जैन महासभा के तत्वावधान में गोगागेट स्थित श्री गोडी पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में भावपूर्ण भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति एवं श्रद्धा की सरिता प्रवाहित होगी।
तृतीय दिवस, दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः 7:30 बजे से भव्य अहिंसा यात्रा बीकानेर एवं गंगाशहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गोडी पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण पहुँचेगी, जो समाज में अहिंसा, एकता एवं सद्भाव का संदेश प्रसारित करेगी। इसके पश्चात जैन यूथ क्लब द्वारा तेरापंथ भवन में प्रातः 12:15 बजे से विशाल सामूहिक एकाशना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों को सादर आमंत्रित किया गया है।
क्लब से जुडी श्रीमती त्रिशला बुच्चा ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन सभी आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, आकर्षक वीडियो रील्स एवं प्रभावशाली बैनर्स के माध्यम से किया जाएगा, ताकि महोत्सव की जानकारी घर-घर तक पहुँचे और अधिक से अधिक लोग इस पावन अवसर से जुड़ सकें।
इस अवसर पर लेडीज विंग की सभी महिलाओं ने अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ इन आयोजनों का स्वागत किया तथा कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। अंत में जैन यूथ क्लब ने समस्त समाजबंधुओं से भावपूर्ण आह्वान किया कि वे इन पावन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: