Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दुकान पर सामान खरीदा, फर्जी Google Pay भुगतान दिखाकर फरार

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: दुकान पर सामान खरीदा, फर्जी Google Pay भुगतान दिखाकर फरार

बीकानेर: दुकान पर सामान खरीदा, फर्जी Google Pay भुगतान दिखाकर फरार

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने दुकान से सामान खरीदने के बाद फर्जी Google Pay भुगतान दिखाया और सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को दी शिकायत में परिवादी रामेश्वरलाल पुत्र सुखाराम जाट, निवासी भादाणी बास ने बताया कि उसकी जनसनाथ जनरल स्टोर, पलाना पर दो युवक आए थे। दोनों ने दुकान से कुछ सामान खरीदा और भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया।

आरोप है कि युवकों ने Google Pay से भुगतान करने का फर्जी स्क्रीनशॉट/भुगतान दिखाया, जिससे दुकानदार को भुगतान होने का विश्वास हो गया। इसके बाद दोनों युवक सामान लेकर वहां से फरार हो गए। बाद में भुगतान की जांच करने पर धोखाधड़ी का पता चला।

मामले में हितेश रावत और लक्की, निवासी बीकानेर के नाम आरोपी के रूप में दर्ज किए गए हैं। देशनोक थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: