Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीडीओ के पास करोड़ों रुपये का सोना व दो प्लॉट के कागजात मिले, मुख्यालय से होगी जांच

Bansal
6 hours ago
बीडीओ के पास करोड़ों रुपये का सोना व दो प्लॉट के कागजात मिले, मुख्यालय से होगी जांच


बीडीओ के पास करोड़ों रुपये का सोना व दो प्लॉट के कागजात मिले, मुख्यालय से होगी जांच
बीकानेर।  फलौदी के लोहावट तहसील के विकास अधिकारी  से 8 लाख 14 हजार रुपए नकद बरामद होने के बाद बीडीओ ने उनके घर पर भी छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब एक किलो सोना बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा दो महंगे प्लॉट के दस्तावेज भी मिले हैं। एसीबी की स्थानीय चौकी ने पूरे मामले की रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेज दी है। अब मुख्यालय से जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। फिलहाल बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
कार की तलाशी में मिले 8 लाख 14 हजार रुपए
एसीबी के एडिशनल एसपी आशीष कुमार ने बताया- शुक्रवार शाम भीनासर चेकिंग पॉइंट पर नाकाबंदी के दौरान एसीबी टीम ने लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार की कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में रखे बैग से 8 लाख रुपए से अधिक की नकदी मिली। गिनती के बाद यह राशि 8 लाख 14 हजार रुपए बताई गई।
इसके बाद एसीबी टीम ने नारायण सुथार के घर पर भी छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब एक किलो सोना बरामद हुआ। एसीबी के अनुसार इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इसके अलावा दो महंगे प्लॉट के दस्तावेज भी मिले हैं। इनकी कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।
नकदी और संपत्ति के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला
एएसपी आशीष कुमार के अनुसार, नारायण सुथार रात को कार से मिले रुपयों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। घर से मिले एक किलो सोने और प्लॉट के दस्तावेजों को लेकर भी एसीबी को संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में मामले की विस्तृत जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
एएसपी ने बताया- यह कार्रवाई अचानक निरीक्षण के तहत की गई थी। इसी कारण नारायण सुथार को दस्तयाब किया गया था, उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई थी। आवश्यकता पडऩे पर एसीबी की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
एसीबी की स्थानीय चौकी की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट जयपुर स्थित मुख्यालय को भेजी जा रही है। मुख्यालय स्तर से जांच अधिकारी तय होने के बाद मामले की आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
एसीबी को सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि एसीबी को सूचना मिली थी कि नारायण सुथार की गाड़ी में करीब आठ लाख रुपए की नकदी है। सूचना के आधार पर एसीबी टीम ने भीनासर के पास ट्रैफिक पॉइंट पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान नारायण सुथार की कार वहां पहुंची, जिसे एसीबी टीम ने रोककर तलाशी ली। कार से 8 लाख 14 हजार रुपए बरामद होने के बाद देर रात उनके घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से एक किलो सोना और दो प्लॉट के दस्तावेज मिले।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: