Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

गोल्ड और सिल्वर के दामों में जबरदस्त गिरावट, सोना ₹6,149 सस्ता , चांदी में भी बड़ी गिरावट

rk
1 month ago
गोल्ड और सिल्वर के दामों में जबरदस्त गिरावट, सोना ₹6,149 सस्ता , चांदी में भी बड़ी गिरावट
गोल्ड और सिल्वर के दामों में जबरदस्त गिरावट, सोना ₹6,149 सस्ता , चांदी में भी बड़ी गिरावट
 
खुलासा ऑनलाइन। सोने और चांदी की कीमतों में 4 मार्च को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 6,149 रुपए घटकर करीब 1.61 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को सोना लगभग 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जानकारी के अनुसार पिछले 34 दिनों में सोने की कीमत करीब 14 हजार रुपए तक गिर चुकी है, जिससे बाजार में हलचल देखने को मिल रही है।
 
वहीं चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 23,417 रुपए सस्ती होकर करीब 2.66 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत लगभग 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी। विशेषज्ञों के अनुसार सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई है। मंगलवार को होली पर्व के कारण बाजार बंद था, जिसके बाद बुधवार को बाजार खुलते ही कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: