बीकानेर: घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के जारा गांव में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवादी जगदीश सिंह पुत्र पमसिंह जाट (24), निवासी जारा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। परिवादी की रिपोर्ट पर जामसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ