Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवरात हुए पार

rk
2 weeks ago
बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवरात हुए पार


बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवरात हुए पार
 बीकानेर। बस यात्रा के दौरान महिला के बैग से जेवरात चोरी होने का सामने आया है। इस संबंध में व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार वल्लभ गार्डन निवासी अमर सिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि 13 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी मिंटु कंवर सांगलपुरा से बस में सवार हुई थी। जब बस रतनगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो कंडक्टर ने यात्रियों को यहीं तक बस जाने की जानकारी दी, जिस पर उसकी पत्नी नीचे उतर गई।
बस से उतरने के बाद जब महिला ने अपना बैग संभाला, तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। आशंका जताई जा रही है कि बस में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर बैग से जेवरात पार कर लिए।
घटना स्थल रतनगढ़ थाना क्षेत्र में आने के कारण व्यास कॉलोनी पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाना क्षेत्र में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: