Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अब शादियों में आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर, प्रवासी श्रमिकों के लिए नई योजना

Bansal sadi
4 months ago
अब शादियों में आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर, प्रवासी श्रमिकों के लिए नई योजना

अब शादियों में आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर, प्रवासी श्रमिकों के लिए नई योजना

भरतपुर  राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेश के निवासियों और प्रवासी श्रमिकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। शासन सचिव अम्बरीष कुमार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, अब राज्य में विवाह आयोजनों के लिए वाणिज्यिक कमर्शियल सिलेंडर और प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

शादी के लिए तय हुई सिलेंडरों की संख्या
राज्य में शादियों के सीजन को देखते हुए सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। अक्सर शादियों के दौरान कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह का कार्ड दिखाने पर 2 वाणिज्यिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार 3 वाणिज्यिक सिलेंडर दिए जाएंगे जिसके लिए उपभोक्ता को अपने क्षेत्र के जिला रसद अधिकारी को विवाह का निमत्रण पत्र (कार्ड) प्रस्तुत करना होगा।

प्रवासी श्रमिकों को भी बड़ी राहत
विदेशी या अन्य राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों की रसोई की समस्या को हल करने के लिए विभाग ने तेल कंपनियों (आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 5 किलोग्राम वाले एफटीएल ( फ्री टेड एलपीजी) सिलेंडर विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों को ही उपलब्ध कराए जाएंगे। तेल कंपनियां इन सिलेंडरों के वितरण की नियमित रिपोर्ट खाद्य विभाग को सौंपेंगी ताकि कालाबाजारी या दुरुपयोग को रोका जा सके।

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव ने गुरुवार को जारी किया था आदेश
इस संबंध में खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए। इसके बाद शुक्रवार से जयपुर प्रथम के जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत चारण के कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में इस नई व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई। नई व्यवस्था के तहत शादी के कार्ड के आधार पर तीन व्यावसायिक सिलेंडर लेने के इच्छुक आवेदकों को अस्थायी व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।

पहले दिन 77 आवेदन
पत्रिका संवाददाता ने जिला रसद अधिकारी कार्यालय में इस नई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां टोकन काउंटर स्थापित किया गया है, जहां आवेदकों से शादी का कार्ड, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। दस्तावेज जांच के बाद संबंधित गैस एजेंसी के नाम से तीन सिलेंडरों के आवंटन के लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं। पहले ही दिन शादी के लिए तीन व्यावसायिक सिलेंडर लेने के लिए 77 आवेदन प्राप्त हुए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: