Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में कांग्रेस नेता और व्यवसायी के घर पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर में कांग्रेस नेता और व्यवसायी के घर पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में

बीकानेर में कांग्रेस नेता और व्यवसायी के घर पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में

बीकानेर। सादुलगंज क्षेत्र में व्यवसायी सुखदेव चायल और कांग्रेस नेता धनपत चायल के घर सितंबर 2025 में हुई फायरिंग के मामले से जुड़ा गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में पकड़ा है। इस हमले में बाइक सवार बदमाशों ने 7 राउंड फायर किए थे। हैरी बॉक्सर और सुंदर हंसी ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। हैरी बॉक्सर भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा है। वह अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा था।

हैरी बॉक्सर का नाम बीकानेर में सुखदेव चायल के घर पर हुई फायरिंग की घटना से भी जुड़ा रहा है। इस मामले में उसे मुख्य अभियुक्त बताया गया था। इसके अलावा, हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा भी हैरी बॉक्सर की ओर से किए जाने की बात सामने आई थी।

बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने के आरोप

हैरी बॉक्सर पर अभिनेता सलमान खान, कपिल शर्मा, रणवीर सिंह और पंजाबी गायक गुरु रंधावा सहित कई फिल्मी हस्तियों को धमकी देने के आरोप हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर को कथित तौर पर वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। गुरु रंधावा को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया था। एक कथित वायरल ऑडियो में सलमान खान से नजदीकियों के चलते उनके दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग कराने की बात कही गई थी। वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर भी फायरिंग की घटना हो चुकी है।

तुषार कपूर से मांगी गई थी 5 करोड़ की फिरौती

3 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को हैरी बॉक्सर के नाम से फोन कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। पुलिस की टेक्निकल टीम ने कॉल रिकॉर्डिंग का हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से मिलान किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजों का मिलान नहीं हुआ था।

पहले भी अमेरिका में पकड़े जा चुके हैं गैंगस्टर

इससे पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई थीं। दोनों भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित बताए गए हैं। हैरी बॉक्सर की हिरासत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, भारत प्रत्यर्पण और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: