रात के अंधेरे में खाली बाड़े में चल रहा था जुआ, पुलिस ने दी दबिश, 11 लोग गिरफ्तार; 38,200 रुपए जब्त
रात के अंधेरे में खाली बाड़े में चल रहा था जुआ, पुलिस ने दी दबिश, 11 लोग गिरफ्तार; 38,200 रुपए जब्त
बीकानेर। जिले में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नापासर थाना पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 38 हजार 200 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान देशनोक रोड स्थित शराब के ठेके के पास खाली पड़े बाड़े में कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 11 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मौके से श्यामसुंदर, चैनाराम, नेतराम, छोटूलाल, नवरत्न, कालूराम, सुरेश, लीलाधर, रामलाल, भवानी शंकर और हेमंत को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 38,200 रुपए नकद जब्त किए गए। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ जगदीश कुमार, गोरखाराम, सुरेन्द्र कुमार और मांगीलाल शामिल रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ