Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

गली में साफ-सफाई नहीं हुई तो महिला पार्षद से मारपीट:धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने

Bansal
6 hours ago
गली में साफ-सफाई नहीं हुई तो महिला पार्षद से मारपीट:धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने


गली में साफ-सफाई नहीं हुई तो महिला पार्षद से मारपीट:धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने
श्रीगंगानगर।  श्रीगंगानगर में पार्षद नमिता सेठी के साथ कल हुई मारपीट का पार्षद और समर्थकों ने एसपी ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया। सेठी के समर्थकों ने एडिशनल एसपी दीपक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मामला अभी तक गर्माया हुआ है।
इससे पहले नमिता सेठी ने कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार शाम को कोतवाली थाना में धरना भी दिया था। पार्षद नमिता सेठी ने बताया- उनके जरिए गली नंबर 4 में सफाई करवाई गई थी। बुधवार रात स्थानीय लोगों ने घर पहुंचकर पुलिया ठीक नहीं होने से पानी की निकासी रुकने होने की शिकायत की थी। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर परिषद के एचओ देवेंद्र राठौड़ से बात की। इसके बाद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाकर काम शुरू करवाया गया।
इसी दौरान महिला अमन ने उनके वार्ड में आने और एक महीने से काम नहीं करवाने को लेकर सवाल उठाए। इस बात पर कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। पार्षद का कहना है कि वार्डवासियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया और अमन नाम की महिला ने उनके साथ मारपीट की है।
दूसरे पक्ष का आरोप- पार्षद ने खुद शुरू किया विवाद
वहीं, अमन ने पार्षद के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि वार्डवासियों की मांग पर जेसीबी सफाई के लिए बुलाई गई थी। पार्षद के गली में पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया। अमन के अनुसार- पार्षद ने कहा कि वार्ड की पार्षद वह हैं और काम करवाना है तो उनके घर आना चाहिए। अमन ने पार्षद पर अपनी मां के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप भी लगाया है।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई है। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों की समझाइश करते रहे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दिए गए परिवाद की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आज दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: