Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों को बना सकता है अमीर

Bansal sadi
6 hours ago
7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों को बना सकता है अमीर

7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों को बना सकता है अमीर

7 सितंबर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में गुरु पहले से विराजमान हैं. ऐसे में कर्क राशि में गुरु-चंद्रमा की युति गजकेसरी योग का निर्माण करेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि गजकेसरी योग इस बार तीन राशियों को लाभ देने वाला है. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा. आइए जानते हैं कि ये गजकेसरी योग किन लकी राशियों को लाभ देने वाला है.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग खास माना जा रहा है. गजकेसरी योग आपकी राशि में ही बनेगा. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है. कई मामलों में बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. घर में सुख और शांति बढ़ने की संभावना है. इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं. आप किसी महत्वपूर्ण वित्तीय योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. कामकाज में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जाएगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बड़ी यात्रा के योग भी बन सकते हैं. आर्थिक मजबूती के साथ भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के अवसर मिल सकते हैं. आपकी वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ सकता है. इसका फायदा कार्यक्षेत्र में भी मिलने की संभावना है. विवाह से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. आप जीवनसाथी को लेकर परिवार से बातचीत कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय खास रह सकता है. घर में सुख-शांति और प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: