Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान के स्कूलों में फ्री एडमिशन की डेट नजदीक, लेकिन 7 सरकारी छुट्टियों ने बिगाड़ा खेल

rk
Yatra.com
2 months ago
राजस्थान के स्कूलों में फ्री एडमिशन की डेट नजदीक, लेकिन 7 सरकारी छुट्टियों ने बिगाड़ा खेल

राजस्थान के स्कूलों में फ्री एडमिशन की डेट नजदीक, लेकिन 7 सरकारी छुट्टियों ने बिगाड़ा खेल

आरटीई के तहत कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों के निशुल्क प्रवेश में सरकारी छुट्टियां रोड़ा बन गई हैं। 20 फरवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 4 मार्च तय है, लेकिन 13 दिनों की इस अवधि में 7 दिन की छुट्टियों से अभिभावक प्रवेश के लिए जरूरी आधार कार्ड, जाति, मूल निवास व आय प्रमाण पत्र सरीखे दस्तावेज नहीं बनवा पाए। लिहाजा उन्होंने व निजी शिक्षण संस्थाओं ने आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है। बच्चों का आरटीई में प्रवेश करवाने के इच्छुक अभिभावकों व निजी शिक्षण संस्थाओं ने शिक्षा विभाग से आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग को कम से कम एक सप्ताह तिथि और बढ़ानी चाहिए।

 20 फरवरी को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के बाद पहले 21 व 22 फरवरी को सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश आ गया। इसके बाद 27 फरवरी को खाटूश्यामजी मेले के अवकाश के बाद 28 फरवरी व एक मार्च को फिर साप्ताहिक अवकाश और 2 व 3 मार्च को होली व धुलंडी की सरकारी छुट्टी हो गई। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों की खाटूश्यामजी मेले में लगी ड्यूटी से भी बच्चों व अभिभावकों के दस्तावेज बनाने में परेशानी आई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: