बीकानेर में महिला को मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, ऐसे मामला आया सामना
बीकानेर में महिला को मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, ऐसे मामला आया सामना
बीकानेर। शेयर में मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर एक महिला से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पहले महिला को मुनाफे का लालच देकर 6.71 लाख रुपए हड़प लिए और बाद में शेयर मार्केट में नुकसान के नाम पर रुपए डूबने का डर बताकर और रकम मांगी। महिला की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करीब 10 दिन पहले गंगाशहर निवासी एक महिला के पास व्हाट्सअप पर मैसेज आया जिसमें शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी गई। बाद में व्हाट्सअप कॉल के जरिये महिला से संपर्क किया और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर बड़े मुनाफे का झांसा दिया। महिला को बातों में लेकर विश्वास जीत लिया और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर खातों में ऑनलाइन रुपए लेना शुरू कर दिया।
महिला से बार-बार इन्वेस्टमेंट के नाम पर कुल 6.71 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद भी शेयर मार्केट में नुकसान के नाम पर और रुपए मांगे। महिला को शक हुआ और उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे डराया कि और रुपए नहीं दिए तो रकम डूब जाएगी। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। ठगी का पता चलने पर महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। बीकानेर साइबर थाना पुलिस को ई-एफआईआर मिली जिसे दर्ज कर लिया गया। अब साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ