Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

1 month ago
बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप 

बीकानेर। सोशल मीडिया पर ज्योतिष गुरु किन्नर गुरु मां के रूप में फर्जी अकाउंट क्रिएट कर उस पर संपर्क करने वाले युवक, युवतियों को ठगने वाले गिरोह में जुड़े एक और आरोपी विकास भार्गव को साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। आरोपी को जयपुर शहर से पकड़ा गया है जो गोपेश्वरा बस्ती क्षेत्र का रहने वाला है। अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार इस मामले में पहले राजस्थान के बीकानेर के भार्गव मोहल्ला निवासी रजनीश भार्गव को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के आधार पर जयपुर से विकास की पकड़ा। इस मामले एक और आरोपी रवि भार्गव फरार है जो बीकानेर में गोपेश्वर बस्ती का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच में दर्ज मामले में पीड़िता का आरोप है कि उसने एस्ट्रोलॉजर पूजा मां नाम के अकाउंट पर दिए नंबर पर संपर्क किया। विधि और वशीकरण के नाम पर उससे फोटो मंगाए और फिर फोटो को एडिट कर उसे वायरल करने की धमकी  देकर ब्लैकमेल करते हुए उसका आपत्तिजनक अवस्था का वीडियो स्क्रीन रेकॉर्ड करते हुए बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे 1.43 लाख रुपए ठग लिए थे। साइबर क्राइम बांच के मुताबिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के अलग अलग बैंक अकाउंट में बीते दी सालों में 60 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन मिले हैं। एक महीने में 300 मोबाईल नंबरों पर इन्होंने संपर्क किया है। 65 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की होने की बात सामने आई है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: