पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग चार मैच खेले गए, कल होंगे दो सेमीफाइनल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। धरणीधर मैदान में चल रही पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग मे आज चौथे दिन 15-15 ओवर के 4 मैच खेले गये । आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा तथा पंकज सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में आज अजय पंवार, हिम्मत टॉक,अशोक सोलंकी तथा दिनेश दैया अतिथि के रूप में पधारे । आज का पहला मैच रॉयल राजपूत एवं शिव शक्ति क्लब के बीच खेला गया।
रॉयल राजपूत ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शिव शक्ति क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 75 रन बनाएं शिव शक्ति क्लब की ओर से सुनील चावड़ा ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। रॉयल राजपूत की ओर से कप्तान ओनिक दैया ने सर्वाधिक 3 विकेट तथा विमल कच्छावा ने 1 विकेट लिया। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल राजपूत ने 8.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। रॉयल राजपूत की ओर से विमल कच्छावा ने सर्वाधिक 38 बनाए शिव शक्ति क्लब की ओर से कप्तान हेमंत सोलंकी ने 2 विकेट लिए। रॉयल राजपूत के विमल कच्छावा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज का दूसरा मैच बीकानेर ब्लास्टर एवं राजपूताना किंग्स के बीच खेला गया ।राजपूताना किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकानेर ब्लास्टर ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 130 रन बनाए बीकानेर ब्लास्टर की ओर से गोपाल दैया और केशव दैया ने 29 रन बनाए ।राजपूताना किंग्स की ओर से चंद्र प्रकाश सोलंकी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूताना किंग्स की टीम 91 रनो पर सिमट गई। राजपूताना किंग्स की ओर से गोपाल सोलंकी ने सर्वाधिक 35 रन बनाएं ।
बीकानेर ब्लास्टर की ओर से किशन टॉक और जय सोलंकी ने 3-3 विकेट लिए ।शानदार गेंदबाजी के लिए किशन टॉक को "मैन ऑफ द मैच"चुना गया।
आज का तीसरा मैच नारायण क्लब एवं नमो नारायण के बीच खेला गया नमो नारायण क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए नमो नारायण क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। नमो नारायण क्लब की ओर से राजेश कछावा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए ।नारायण क्लब की ओर से भरत कछावा ने 3 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायण क्लब की टीम ने 10 विकेटों से मैच जीत लिया ।नारायण क्लब की ओर से पवन दैया ने सर्वाधिक 62 ओर अभिषेक कछावा ने 30 रन बनाएं अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पवन दैया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज का चौथा मैच राइजिंग स्टार्स इलेवन एवं गंगाशहर रायल्स के बीच खेला गया। गंगाशहर रायल्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार्स इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए ।राइजिंग स्टार्स के लिए मोहनीश टॉक ने सर्वाधिक 75 रन तथा पीयूष दैया ने 37 रन बनाएं ।गंगाशहर रायल्स के लिए मितुल दैया ने 2 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगाशहर रायल्स की टीम 11 ओवर में 81 रनो पर सिमट गई ।गंगाशहर रायल्स की ओर से किशन ने सर्वाधिक 18 रन बनाए राइजिंग स्टार्स इलेवन की ओर से योगेश कछावा ने 3 विकेट लिए ।सौरभ टॉक और मोहनीश टॉक ने 2-2 विकेट लिए ।अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोहनीश टॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कल सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे
प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल राइजिंग स्टार्स इलेवन एवं बीकानेर ब्लास्टर के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा सेमी फाइनल नारायण क्लब एवं रॉयल राजपूत के बीच खेला जाएगा। पप्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को धरणीधर मैदान में होगा। धरणीधर मैदान में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में पंकज सोलंकी,गणेश दैया, करण दैया,धोनी दैया, दीपक सोलंकी,अविनाश दैया,देवांग सोलंकी, राजन सोलंकी,केशव दैया, आदि कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ