Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

डॉ. सुरेन्द्र सिंह के समर्थन में चार प्रत्याशियों ने नाम लिया वापिस

Bansal
1 month ago
डॉ. सुरेन्द्र  सिंह  के समर्थन में चार प्रत्याशियों ने नाम लिया वापिस

खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों में आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसी क्रम में बीकानेर के वार्ड 13 से बड़ी निकलकर सामने आयी है। जहां पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापिस लिया है। वार्ड- 13 से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्कर शर्मा, शिव सिंह राजपुरोहित, ओम राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा ने भा ज पा., प्रत्याशी डॉ. सुरेद सिंह शेखावत के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है।  वरिष्ठ भा ज पा. कार्यकर्ता पुष्कर शर्मा ने डॉ.सुरेन्द्र सिंह के युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वार्ड के विकास हेतु जीत का अंतर बढ़ाने के लिए सुरेन्द्र सिंह शेखावत के पक्ष में पर्चा उठाया।

 


वरिष्ठ भा ज पा. नेता ओम राजपुरोहित ने ट्रिपल इंजन की सरकार और वार्ड के विकास हेतु अपना समर्थन व्यक्त किया। युवा भा ज पा. नेता प्रद्युम्न सोढ़ा ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता में विश्वास जताते हुए समर्थन व्यक्त किया। शिव सिंह राजपुरोहित ने मोहल्ले वासियों की राय शुमारी और चर्चा के बाद भा ज पा. प्रत्याशी को समर्थन का निर्णय लिया। पुष्कर शर्मा, ओम राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा, शिव सिंह राजपुरोहित ने एडीएम सिटी  रीना के समक्ष उपस्थिति होकर अपना नामांकन विड्रॉ किया
 तत्पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए  डॉ. सुरेंद्र सिंह को अपना समर्थन की घोषणा की।  समर्थन जुटाने और समझाइश में भा ज पा. नेता अशोक भाटी, नवीन सिंह तँवर, विक्रम सिंह भाटी, महेश केशवानी, गजेंद्र सिंह लूंछ, नरपत सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह श्यानण, गौरव सिंह कालीपहाड़ी,  गजेंद्र यादव, बद्री प्रसाद तावनिया सक्रिय रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: