Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

इस पूर्व सांसद का निधन, राजस्थान में शोक की लहर, राज्यपाल-सीएम सहित कई भाजपा नेताओं ने जताया शोक

rk
1 month ago
इस पूर्व सांसद का निधन, राजस्थान में शोक की लहर, राज्यपाल-सीएम सहित कई भाजपा नेताओं ने जताया शोक

इस पूर्व सांसद का निधन, राजस्थान में शोक की लहर, राज्यपाल-सीएम सहित कई भाजपा नेताओं ने जताया शोक

जयपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक बलबीर पुंज का शनिवार शाम निधन हो गया। उनके निधन पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा के कई नेताओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। वह प्रखर राष्ट्रवाद के पर्याय और वैचारिक स्पष्टता के धनी थे। उन्होंने अपनी लेखनी और बौद्धिक विमर्श के माध्यम से सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका जाना सार्वजनिक जीवन और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों एवं उनके समर्थकों को यह वज्रपात सहने का संबल प्रदान करें।

वह प्रखर राष्ट्रवाद और निर्भीक लेखनी के प्रतीक थे - वासुदेव देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि बलबीर पुंज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। वह प्रखर राष्ट्रवाद, सशक्त वैचारिकता और निर्भीक लेखनी के प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों और लेखों के माध्यम से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनका निधन राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों एवं उनके समर्थकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्पष्ट सोच और समर्पण रहेगा प्रेरणास्रोत - मदन राठौड़
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी बलबीर पुंज के निधन के समाचार को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि उन्होंने अपने विचारों, लेखनी और सार्वजनिक जीवन के माध्यम से राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनकी स्पष्ट सोच और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी तरह उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई नेताओं ने बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: