Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान: पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
4 weeks ago
राजस्थान: पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान: पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की हत्या कर दी गई। पत्नी कमलेश ने बताया कि अतर सिंह रविवार शाम 6:30 बजे भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे। इसी दौरान 70 से 80 लोगों ने उन पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया। SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया- अतर सिंह की SMS हॉस्पिटल में रात 11:30 बजे अतर सिंह की मौत हो गई।

पूर्व विधायक पर हमले के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद से गांव में कोई पुरुष नहीं है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हरियाणा के फरीदाबाद के पाली गांव के रहने वाले थे। 2003 में वैर से भाजपा से विधायक बने थे। पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश का कहना है कि उनकी लीज का कनेक्शन काट दिया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया था। लीज पर जाने वाले लोगों को भी वहां से भगा दिया जाता था। इस संंबध में पुलिस और प्रशासन को रोज सूचना दी जाती थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: