क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया पैदल मार्च
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना टीम ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया। एसपी मुदृल कच्छावा के निदे्रशन में थानाधिकारी कविता पुनिया की अगुवाई में यह मार्च किया गया। थानाधिकारी पूनिया ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर मार्च किया जाता रहा है। इस दौरान अनेक लोगों से बातचीत की गयी और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के लिए जागरूक किया। पूनिया ने बताया कि यह मार्च नयाशहर थाने से गोकुल सर्किल से होते हुए विवेक बाल निकेतन स्कूल, परशुराम द्वार, करमीसर तिराहा क्षेत्र में क्यूआरटी टीम के साथ किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ