Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में इस जगह गोदाम में आग, 11.55 लाख किलो मूंगफली जली

rk
3 months ago
बीकानेर में इस जगह गोदाम में आग, 11.55 लाख किलो मूंगफली जली

बीकानेर में इस जगह गोदाम में आग, 11.55 लाख किलो मूंगफली जली 

बीकानेर के देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। 33 हजार बोरियां में रखा 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक जलकर राख हो गया। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसाान हुआ है। घटना आरसीसी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में रविवार देर रात लगभग 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे आग लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गईं। करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया और रातभर मूंगफली की बोरियां जलती रहीं।

 
घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयासों को देखते रहे। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: