Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रामपुरा बस्ती में नमकीन चाट की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Bansal sadi
2 months ago
रामपुरा बस्ती में नमकीन चाट की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

रामपुरा बस्ती में नमकीन चाट की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

बीकानेर। शहर के रामपुरा बस्ती क्षेत्र में सोमवार सुबह एक नमकीन चाट की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा खाद्य सामग्री, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और संबंधित विभाग को सूचना दी। समय रहते किए गए प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।

दुकान में एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सिलेंडर खाली थे। यदि सिलेंडरों में गैस भरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास की दुकानों व मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दुकान मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: