Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

राजस्थान बजट 2026 लाइव अपडेट: जानिए बजट में बीकानेर को क्या मिला: देशनोक को मिलेगा 750 करोड़ का पैकेज,  नया सोलर पार्क और थार सर्किट में शामिल

rk
2 months ago
जानिए बजट में बीकानेर को क्या मिला: देशनोक को मिलेगा 750 करोड़ का पैकेज,  नया सोलर पार्क और थार सर्किट में शामिल

राजस्थान बजट 2026 लाइव अपडेट

जानिए बजट में बीकानेर को क्या मिला: देशनोक को मिलेगा 750 करोड़ का पैकेज,  नया सोलर पार्क और थार सर्किट में शामिल

खुलासा न्यूज़। बीकानेर जिले के लिए राज्य बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सबसे बड़ा ऐलान देशनोक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए 750 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज का है। लंबे समय से जलदाय विभाग इस योजना पर काम कर रहा था, बजट स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ऊर्जा क्षेत्र में भी बीकानेर को बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने बीकानेर और जैसलमेर में करीब 2950 करोड़ रुपए की लागत से नए सोलर पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। संभावना है कि ये सोलर पार्क बीकानेर से जैसलमेर के बीच विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पीबीएम अस्पताल (सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध) में अत्याधुनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की योजना है, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिमी राजस्थान में थार सांस्कृतिक सर्किट विकसित किया जाएगा, जिसमें बीकानेर को भी शामिल किया गया है। इससे जिले की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: