Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आखिर इस जलदाय  विभाग के  अधिकारी ने दिखाई हिम्मत, पानी की पूर्ति के लिए उठाया ये कदम

2 months ago
आखिर इस जलदाय  विभाग के  अधिकारी ने दिखाई हिम्मत, पानी की पूर्ति के लिए उठाया ये कदम


आखिर इस जलदाय  विभाग के  अधिकारी ने दिखाई हिम्मत, पानी की पूर्ति के लिए उठाया ये कदम
बीकानेर। बीकानेर में नहरबंदी के चलते आमजन पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है जलदाय विभाग पानी पहुंचाने की लाख कोशिश कर रहा है टैकरों के द्वारा घर घर पानी पहुचाने का काम कर रही है। वहीं कुछ लोगों ने पानी पूरा लेने के लिए अपने घरों में पानी खीचने वाली मशीने लगा रखी है जो पॉवर की  एक गली में अगर दस घर है तो सब ने मोटर लगाकर पानी खीचने का प्रयास करते है। जिससे पानी का प्रेशर कम हो जाता है और लोगों को पीने का पानी कम मिलता है। इसी पर कार्यवाही करते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित जलदाय विभाग के ईएन  ललिता सेंगर व जेईएन प्रवीण व्यास अधिकारी ने अपनी टीम  राधा किशन पारीक, भैरसिंह, गोपाल सिंह, विकास दुबे, रामलाल, घनश्याम व भंवर लाल जोशी व पुलिस को साथ लेकर बड़ा बाजार, हमालों  मोहता की सराय व ठंठेरों का मौहल्ले ने पानी की सप्लाई के दौरान सीधे पानी की लाइन से मोटर को जोडक़र पानी खींच रहे थे। अधिकारी ने तुरंत मोटरों को जब्त की कार्यवाही की। कई जगहों पर विरोध भी हुआ लेकिन अधिकारी ने एक की नहीं सुनी और मोटरों को जब्त किया। उनका कहना था कि इस भरी गर्मी में आमजन तक पानी पहुंचाने जरुरी है। अगर सारा पानी आप ही खीच लोगें तो आगे पानी कैसे जायेगा। प्राय: देखा जाता है जलदाय विभाग ऐसी कार्यवाही कम ही करते है क्योकि स्थानीय नेताओं व अन्य जान  पहचजान के कारण कार्यवाही सिरे नहीं चढ़ते। लेकिन विभाग के अधिकारी ने हिम्मत दिखाई और अपने उच्च अधिकारियों को संज्ञान में देकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही से एकबारगी लोगों में हडक़ंप मच गया। सभी ने तुरंत अपने घरों से मोटरों को हटा दिया।  व्यास ने बताया कि यह कार्यवाही जारी रहेगी जिससे की पानी की किल्लत कम होगी। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: