बीकानेर: मूंगफली की फसल पर कीटनाशक स्प्रे के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर: मूंगफली की फसल पर कीटनाशक स्प्रे के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में मूंगफली की फसल पर कीटनाशक स्प्रे करते समय एक किसान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, खारबारा निवासी रोहिताश जाखड़ (20) पुत्र गणेशाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता गणेशाराम (52) पुत्र नेतराम 16 जुलाई को अपने खेत में मूंगफली की फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहे थे।
स्प्रे करने के बाद घर लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें पहले घड़साना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया।
पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान गणेशाराम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर कीटनाशक के प्रभाव से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#BIKANER NEWS
#KHULASAONLINE
#khulasa
#chhatergarh
#छत्तरगढ़