Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल, एक गिरफ्तार

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल, एक गिरफ्तार

 खुलासा  न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड लोटस जैसे घी पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई सीकर में डीएसबी ब्रांच ने रींगस में की है। जहां पर देर रात को सीकर-जयपुर बॉर्डर पर स्थित एक घर में दबिश देकर 210 किलो नकली घी पकड़ा है।

 

साथ ही कंपनियों के खाली टिन भी मिले। पुलिस ने मामले में नकली घी बनाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा है। इसके बाद टीम के साथ कमलेश सिंह  पुत्र भवानी सिंह के मकान पर दबिश दी गई।

 


यहां पर लोटस घी के 14 टिन भरे हुए मिले। इसके अलावा 2 पैकिंग मशीन, लोटस घी के 140, सरस के 2, वनस्पति के 21, दीपज्योति के 4 खाली टिन मिले। मामले में लोटस कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा रींगस पुलिस थाने में कॉपीराइट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

 


अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी युवक कमलेश सिंह पाम ऑयल और फ्लेवर से नकली की तैयार करता था। ऐसे में टिन की आधी रेट में नकली घी तैयार हो जाता। जिसे दोगुनी कीमत में मार्केट में बेचा जाता था। मामले में आरोपी कमलेश सिंह से पूछताछ जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: