Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

फैक्ट्री संचालक को बंधक बनाकर पीटा, शराब ठेके के मालिक घसीटकर ले गए

Bansal
7 months ago
फैक्ट्री संचालक को बंधक बनाकर पीटा, शराब ठेके के मालिक घसीटकर ले गए

फैक्ट्री संचालक को बंधक बनाकर पीटा, शराब ठेके के मालिक घसीटकर ले गए

श्रीगंगानगर जिले के गांव चक 9 केआरडब्ल्यू में बिजली चोरी का विरोध करने पर शराब ठेके के मालिक और कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालक के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। फैक्ट्री संचालक की चीखें सुनकर राहगीरों ने उसकी जान बचाई। अब पुलिस ने शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चक 9 केआरडब्ल्यू में फैक्ट्री चलाने वाले सुभाष कुम्हार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- उनकी फैक्ट्री के बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग ने उनके निजी खर्च पर ट्रांसफार्मर लगवाया था। पास ही स्थित शराब ठेके के मालिक व कर्मचारी नियमित रूप से इस ट्रांसफार्मर से कुंडी लगाकर चोरी से बिजली यूज करते थे। सुभाष की शिकायत पर विभाग ने उन्हें पहले ही पाबंदी लगा दी थी।

बीती रात को फैक्ट्री में अचानक लाइटें बंद हो गईं। जब सुभाष ट्रांसफार्मर संभालने पहुंचे तो देखा कि शराब ठेके के कर्मचारी संदीप और अमित चौधरी कुंडी लगाकर ठेके की लाइटें चला रहे थे। उन्हें देखते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सुभाष को पकड़कर जबरन शराब ठेके में ले गए और मारपीट की। सुभाष की चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और जान बचाई। सुभाष ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस थाने में परिवाद दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब एसपी को शिकायत पहुंचाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: