Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

ज्वेलर्स से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग के नाम से आया वॉयस मैसेज

Bansal
5 months ago
ज्वेलर्स से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग के नाम से आया वॉयस मैसेज

ज्वेलर्स से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग के नाम से आया वॉयस मैसेज

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में व्यापारियों को धमकी देकर वसूली करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक मामला शहर के झोटवाड़ा इलाके से सामने आया है। जहां एक प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए धमकाया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे खौफ में है। पीड़ित ज्वेलर्स द्वारा झोटवाड़ा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 6 मई को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से वॉयस मैसेज प्राप्त हुआ।

मैसेज भेजने वाले ने अपना परिचय गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य वीरेंद्र चारण के रूप में दिया। मैसेज में स्पष्ट रूप से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते पैसे नहीं मिले, तो कारोबारी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पुलिस की साइबर टीम उस मोबाइल नंबर और वॉयस मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है। जिसके जरिए धमकी भेजी गई थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कॉल वाकई गैंग की ओर से आई है या किसी स्थानीय अपराधी ने गैंग का नाम इस्तेमाल कर वसूली की साजिश रची है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: