सोने की अंगूठी मिलने पर भी नहीं डोली नीयत, सीताराम गोदारा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
सोने की अंगूठी मिलने पर भी नहीं डोली नीयत, सीताराम गोदारा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
श्रीडूंगरगढ़। आज के दौर में जहां छोटी-सी चीज मिलने पर भी कई बार लोगों की नीयत बदल जाती है, वहीं गांव शेरेरा निवासी सीताराम गोदारा पुत्र गोपालाराम ने ईमानदारी और मानवीय मूल्यों का परिचय देकर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है। उन्होंने रेस्टोरेंट में मिली सोने की अंगूठी उसके वास्तविक मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की।
जानकारी के अनुसार, गत 4 नवंबर की रात मनीष अग्रवाल ने जोधासर स्थित सांवरिया सेठ रेस्टोरेंट में भोजन किया था। इस दौरान अनजाने में उनकी सोने की अंगूठी रेस्टोरेंट में कहीं गिर गई। अगले दिन 5 नवंबर को अंगूठी गुम होने का पता चलने पर मनीष अग्रवाल रेस्टोरेंट पहुंचे और स्टाफ से अंगूठी के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद सीताराम गोदारा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए अंगूठी सुरक्षित वापस लौटा दी।
सीताराम गोदारा के इस सराहनीय कार्य ने साबित कर दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी और इंसानियत जिंदा है। ऐसे उदाहरण समाज में विश्वास, नैतिकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
फोटो कैप्शन: श्रीडूंगरगढ़- ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले सीताराम गोदारा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ