Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

ईवा क्लासेज का नवाचार: 100 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क क्लासेज, 15 जून को होगा चयन

Bansal
3 months ago
ईवा क्लासेज का नवाचार: 100 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क क्लासेज, 15 जून को होगा चयन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पंचायत समिति रोड, जेएनवी कॉलोनी स्थित ईवा क्लासेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और नवाचार करते हुए 100 विद्यार्थियों को नि:शुल्क क्लासेज देने के उद्देश्य से सुपर 100 बैच मिशन शुरू करने जा रहा है। ईवा क्लासेज के संस्थापक डॉ. जालुराम मोटसरा ने बताया कि एसएससी में सफलता के नए मिशन को लेकर 15 जून 2026, सोमवार सायं 4 बजे एक विशेष टेस्ट के माध्यम से 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

 

 इन 100 विद्यार्थियों को एसएससी के नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार विशेष तैयारी करवाई जाएगी। सीमित सीटें हैं इसलिए सोमवार को होने वाले इस टेस्ट को देकर सुपर 100 बैच में शामिल हो सकते हैं। डॉ. मोटसरा ने बताया कि इस बैच की प्रमुख विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को 12 घंटे नि:शुल्क प्रीमियम लाइब्रेरी सुविधा मिलेगी, हर दिन लक्ष्य के साथ पढ़ाई करवाई जाएगी तथा रोजाना प्रेक्टिस टेस्ट भी लिए जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को विशेष रूप से मार्गदर्शन देकर उसे तैयारी करवाई जाएगी।

 

 डॉ. मोटसरा ने बताया कि आगामी अगस्त-सितम्बर 2026 में सीजीएल और अक्टूबर-नवम्बर 2026 में सीएचएस में परीक्षाएं संभावित हैं तो तैयारी पुरजोर करनी होगी। गौरतलब है कि ईवा क्लासेज का विगत 21 वर्षों से यही उद्देश्य यही रहा है कि उच्च शिक्षा का अधिकार सबको मिले। तनाव, दबाव और जॉब की रेस से दूर सफल करियर की सौ फीसदी गारंटी ईवा क्लासेज देता है। अनुभवी अध्यापक, डिजिटल क्लासरुम, यूनिक इवैल्यूशन ऑनलाइन व ऑफलाइन टेस्ट सीरिज के माध्यम से विद्यार्थी को शिक्षा प्रदान की जाती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: