Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर सहित कई जिलों में संदिग्ध सोलर कैमरों से जासूसी की आशंका, जांच जारी

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर सहित कई जिलों में संदिग्ध सोलर कैमरों से जासूसी की आशंका, जांच जारी
बीकानेर सहित कई जिलों में संदिग्ध सोलर कैमरों से जासूसी की आशंका, जांच जारी
 
बीकानेर। प्रदेश के बीकानेर सहित कई जिलों में सैन्य छावनियों के आसपास सोलर सीसीटीवी कैमरों के जरिए सेना की गतिविधियों पर नजर रखने का मामला सामने आया है। हालांकि अब तक आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
सूत्रों के अनुसार बीकानेर और अलवर में लगे ऐसे संदिग्ध कैमरों को हटाया गया है, जिन्हें संवेदनशील सैन्य क्षेत्रों के पास स्थापित किया गया था। इन कैमरों के जरिए सेना की आवाजाही और गतिविधियों पर नजर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि इन कैमरों की लाइव फुटेज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तक पहुंचाई जा रही थी और इन्हें विदेशी हैंडलर्स द्वारा संचालित किया जा रहा था। साथ ही इस नेटवर्क के तार प्रतिबंधित संगठन BKI से जुड़े होने की भी चर्चा है।
 
सूत्रों के मुताबिक अलवर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जबकि जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह जासूसी नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई जिलों तक फैला हुआ है, जहां से कई संदिग्धों को डिटेन किए जाने की बात कही जा रही है।
 
इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य सैन्य गतिविधियों, हथियारों की आवाजाही और संवेदनशील ठिकानों की रियल टाइम निगरानी करना बताया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: