Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पिकअप व कार की आमने सामने भिड़ंत में राह चलते तीन जने चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हुए

rk
4 months ago
पिकअप व कार की आमने सामने भिड़ंत में राह चलते तीन जने चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हुए


पिकअप व कार की आमने सामने भिड़ंत में राह चलते तीन जने चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हुए
 बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक तेज गति से आ रही दूध की पिकअप और कार आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में राह चलते एक महिला, एक युवती और एक युवक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रही एक युवती, एक महिला व एक अन्य युवक दुर्घटना की चपेट में आ गए। इनमें 24 वर्षीय संजू पत्नी प्रभुराम निवासी अमृतवासी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं युवती रामकन्या को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप चालक 30 वर्षीय रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जेतासर भी घायल हुआ है, जिसका उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद दूध से भरी पिकअप पालिका के पास स्थित एक पोल से जा टकराई, जिससे दूध सडक़ पर फैल गया। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहनों की जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: