Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ESIC का 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमितों के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप शुरू

rk
6 hours ago
ESIC का 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमितों के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप शुरू


ESIC का 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमितों के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप शुरू

बीकानेर:
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) से जुड़े 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीमित कर्मचारियों के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम बीकानेर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कैंप 15 अप्रैल 2026 से निरंतर कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल, जैसलमेर रोड, जाट धर्मशाला के पास बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने जिले की सभी सदस्य इकाइयों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के प्रावधानों के तहत यह पहल श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

कैंप में बीमित कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी, जिनमें —

  • खून और यूरिन जांच

  • एक्स-रे

  • ईसीजी

  • लीवर और किडनी जांच

  • आंख और दांतों की जांच

  • सांस संबंधी बीमारियों की जांच

  • शुगर और ब्लड प्रेशर जांच

शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार इस हेल्थ चेकअप कैंप का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग को स्वस्थ रखना है, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपना कार्य कर सकें। साथ ही कैंप के दौरान बीमित कर्मचारियों की समस्याओं और कठिनाइयों का मौके पर समाधान भी किया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: