Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

शहर में हटवाएं गए अतिक्रमण, बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

rk
6 hours ago
शहर में हटवाएं गए अतिक्रमण, बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर यातायात पुलिस ने आज सड़कों के किनारे रखे हुए अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण की टीम ने यह कार्रवाईकी। पुलिस टीम नें एक साथ आज विशेष अभियान चलाया। शहर की सड़कों पर बाजार से अतिक्रमण हटवाया और यातायात व्यवस्था केा सुचारू करवाया गया। यातायात पुलिस द्वारा 8 मई को वाहनों पर लगे ब्लैक फिल्म व बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पुरे दिन विशेष अभियान चलाया गया।

 

पुलिस ने केईएम रोड़, म्युजियम  सर्किल, सार्दुलसिंह सर्किल, हल्दीराम प्याऊ तक सड़क किनारे खड़े रेहड़ी ठैला, सामान बेचने वाले हाथगाड़ा और वाहनों को हटवाया गया। इसी क्रीम में भीमसेन सर्किल से करमीसर तिराहे तक, म्युजिम सर्किल, अंबेड़कर सर्किल पर लोगों से समझाइश कर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दोरान पुलिस टीम ने जूनागढ़ क्षेत्र मकें भी अवैध अतिक्रमण, दुकानों के आगे रखे सामान हटवाया और अनाधिकृत रूप से लगे रेहड़ी को हटवाया। पुलिस ने आमजन से निर्धारित स्थान पर गाड़ी पार्किंग करने की समझाईश की। इस दौरान प्रभारी नरेश कुमार, कानाराम, रामगोपाल, मोहनलाल, रामकेश, यशवीर, प्रदीप सिंह शामिल रहें। 

 


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने आमजन से निवेदन किया हे कि लोग अपने अतिक्रमण स्वयं हटा ले। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: