Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा ने बदला पाला, इस पार्टी में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन आप सांसदों को खिलाई मिठाई • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा ने बदला पाला, इस पार्टी में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन आप सांसदों को खिलाई मिठाई • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा

एसआई-भर्ती से एक दिन पहले कर्मचारी ने एग्जाम के पेपर बॉक्स का लगाया स्टेटस, कर्मचारी सस्पेंड, कल से होनी है परीक्षा

rk
2 weeks ago
एसआई-भर्ती से एक दिन पहले कर्मचारी ने एग्जाम के पेपर बॉक्स का लगाया स्टेटस, कर्मचारी सस्पेंड, कल से होनी है परीक्षा

एसआई-भर्ती से एक दिन पहले कर्मचारी ने एग्जाम के पेपर बॉक्स का लगाया स्टेटस, कर्मचारी सस्पेंड, कल से होनी है परीक्षा

जोधपुर। जोधपुर में SI भर्ती परीक्षा-2025 शुरू होने से एक दिन पहले पेपर के बॉक्स का फोटो सामने आ गया है। एग्जाम की तैयारी में लगे कर्मचारी ने ही अपने वॉट्सएप पर बॉक्स के फोटो का स्टेटस लगाया था। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक को सस्पेंड कर दिया है।

मामला जोधपुर शहर का है। कर्मचारी दीपक गहलोत भोपालगढ़ तहसील के सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक है। फिलहाल डेपुटेशन पर कलेक्ट्रेट में लगा हुआ है।

जोधपुर एडीएम अंजुम ताहिर शमा ने बताया कि शहर में परीक्षा के लिए 111 सेंटर बनाए गए हैं। एग्जाम के पेपर को शुक्रवार शाम स्टील के बॉक्स में पैक करवाकर कोषागार में रखवाया गया था। इस काम में कर्मचारी दीपक गहलोत लगा था। उसने पेपर को रखकर बॉक्स का फोटो लेकर अपने वॉट्सएप पर स्टेटस लगा लिया।

ये कर्मचारी जोधपुर के भोपालगढ़ तहसील की सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अनुदेश है। फिलहाल डेपुटेशन पर कलेक्ट्रेट में लगा हुआ है। लापरवाही सामने आते ही तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी को बताया गया, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: