लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी की 100 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में आज चुनाव
लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी की 100 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में आज चुनाव
बीकानेर। जिले में तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। नामांकन का सिलसिला पूरा होने के बाद लूणकरनसर की कुछ ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, वहीं शेष में आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हो रहा है। इसके बाद तुरंत मतगणना शुरू हो जाएगी। बीकानेर में तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शुरू हो गया। लूणकरनसर की खोखराना ग्राम पंचायत में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग चुकी है। अब तक बीकानेर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। आज बीकानेर की रीड़ी, श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरनसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच का चुनाव हो रहा है।
बीकानेर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़ की बापेऊ ग्राम पंचायत में मतदान के लिए लंबी कतार दिखाई दे रही है। यहां पहले एक घंटे में ही 10 प्रतिशत से ज्यादा वोटर मत दे चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग अब भी लाइन में लगे हुए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ