बडी खबर: बीकानेर जिला परिषद में निकिता डूडी बनी जिला प्रमुख
बीकानेर। पंचायती राज चुनाव के बाद आज बीकानेर जिला परिषद में जिला प्रमुख के चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की प्रत्याशी निकिता डूडी व पूर्व मंत्री की बेटी सरिता चौहान मैदान में है। सरिता चौहान को कांग्रेस को टिकट नहीं देने पर उन्होंने निर्देलीय प्रत्याशी के रुप में अपना पर्चों भरा था। वहीं भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लेने के बाद डूडी व चौहान के बीच मुकाबला हुआ। इससे पहले प्रशासन ने मतदान केन्द्र को पूरी तरह से पुलिस की छावनी बना दी थी। क्योकि दोंनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई। जिसमें कांग्रेस की निकिता डूडी को को 23 वोट मिले तो वहीं सरिता चौहान को 18 वोट मिले।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ