देशनोक में पालिकाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव, ये है समीकरण
बीकानेर। देशनोक में आज पालिकाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। कुल 25 नव निर्वाचित पार्षद इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। कुल 25 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है।
पार्षदों के गणित के अनुसार कांग्रेस के पास 15, भाजपा के पास 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। इस तरह कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। भाजपा की चंदा देवी और कांग्रेस की सरिता मैदान में हैं। तीन निर्दलीय पार्षदों में से दो कांग्रेस समर्थक हैं, जबकि एक भाजपा समर्थक है। देशनोक में विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में जीत नहीं मिल सकी, लेकिन जोड़तोड़ से अध्यक्ष बनाने की कोशिश जारी है।
देशनोक
कांग्रेस: सरिता मूंधड़ा
भाजपा: चंदा देवी
(कांग्रेस 15, भाजपा 7, निर्दलीय 3)
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ