बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 2 नवंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार, चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी गौतम छिंपा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उसके पिता रातरतन लोहार सविना के पास थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और आंख के पास चोटें आईं, जिससे वे बेहोश हो गए।
घायल रातरतन लोहार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 2 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हेतराम कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ