Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

'एकलव्य' कार्यक्रम युवाओं को देगा नई दिशा, 9 जुलाई को MGSU में होगा आयोजन

Bansal sadi
1 month ago
'एकलव्य' कार्यक्रम युवाओं को देगा नई दिशा, 9 जुलाई को MGSU में होगा आयोजन

'एकलव्य' कार्यक्रम युवाओं को देगा नई दिशा, 9 जुलाई को MGSU में होगा आयोजन

ABVP और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल, प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा

बीकानेर, 7 जुलाई। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 'एकलव्य – स्वयं की खोज' कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य, रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी मीडिया से साझा की गई।

इकाई अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि 9 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे विश्वविद्यालय के संत मीराबाई सभागार में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को अपने जीवन के लक्ष्य तय करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इकाई सचिव निर्विका सिंह ने अधिकाधिक विद्यार्थियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम संयोजक नगेन्द्र प्रताप सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शालिनी बजाज, पुलिस अधीक्षक (साइबर), बीकानेर उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि के रूप में आदित्य तंवर, राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिलीप सिंह, पूर्व विभाग संयोजक, अभाविप बीकानेर तथा कुणाल रहाड़, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित होंगे।

कार्यक्रम सह संयोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश, राधेश्याम, तन्मय, आदित्य सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: