Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गैस सप्लाई की मॉनिटरिंग करेंगे डीएसओ, हर जिले में टास्कफोर्स, सिलेंडर सप्लाई की शिकायत आई तो एजेंसी पर होगी कार्रवाई

Bansal sadi
5 months ago
गैस सप्लाई की मॉनिटरिंग करेंगे डीएसओ, हर जिले में टास्कफोर्स, सिलेंडर सप्लाई की शिकायत आई तो एजेंसी पर होगी कार्रवाई

गैस सप्लाई की मॉनिटरिंग करेंगे डीएसओ, हर जिले में टास्कफोर्स, सिलेंडर सप्लाई की शिकायत आई तो एजेंसी पर होगी कार्रवाई

जयपुर। मध्य-पूर्व के देशों में चल रहे युद्ध के कारण आम लोगों को रसोई गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अंबरीष कुमार ने जिलों के रसद अधिकारियों (डीएसओ) को गैस सिलेंडरों की सप्लाई की रेगुलर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इसके लिए हर जिले में स्पेशल एन्फोर्समेंट टीम (विशेष टास्क फोर्स) बनाने के लिए कहा है। सचिवालय में बुधवार को हुई बैठक में डीएसओ को ऑनलाइन जोड़ते हुए ये निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी डीएसओ के साथ कॉर्डिनेशन करने के लिए कहा। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित सेक्टर, संस्थाओं और आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आपूर्ति के निर्देश दिए।

शासन सचिव ने सभी डीएसओ से उनके जिलों का फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने तेल कंपनियों से भी स्टॉक और सप्लाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा- प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर बिना दिक्कत के आपूर्ति होनी चाहिए, ताकि लोगों में पैनिक न हो।

बनेगी हर जिले में स्पेशल जांच दल

खाद्य आपूर्ति विभाग ने हर जिले के जिला रसद अधिकारी को पत्र लिखकर जिले में स्पेशल जांच टीम बनाने के निर्देश दिए। इसमें स्थानीय प्रवर्तन अधिकारी (रसद) के अलावा पुलिस, प्रशासन के लोग भी शामिल होंगे। ये टीम घरेलु के साथ-साथ कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर पूरी तरह निगरानी रखेगी।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई केंद्र सरकार ने जिन सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई के लिए कहा है, उन्हें सप्लाई जारी रखें। इसमें विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थान हैं।

इन संस्थाओं के अलावा आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आपूर्ति की शिकायत आई या टीम को कोई गड़बड़ी दिखी तो उन्होंने संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सचिव ने सभी प्राथमिक सेक्टर वालों को गैस आपूर्ति के लिए डीएसओ को विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

स्टॉक पर भी मॉनिटरिंग करेंगे इस टीम को सप्ताह में कम से कम दो गैस एजेंसी की रेंडम चैकिंग करनी होगी। इसमें ये टीम स्टॉक मेंटेन की पूरी जानकारी लेगी। इसमें कंपनियों से किस एजेंसी को रोज कितने सिलेंडर सप्लाई किए गए और उन सिलेंडर का कहां-कहां डिस्ट्रीब्यूशन हुआ। ताकि बाजार में कालाबाजारी को कंट्रोल किया जा सके। साथ ही आम उपभोक्ता तक समय पर सिलेंडर की आपूर्ति हो सके। अगर किसी एजेंसी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली या उसके यहां जरूरत से ज्यादा स्टॉक मिला तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: