Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

शराब के नशे में युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट, सास ने करवाया मामला दर्ज

Bansal
1 month ago
शराब के नशे में युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट, सास ने करवाया मामला दर्ज


्रशराब के नशे में युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट, सास ने करवाया मामला दर्ज
 बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला के पसलियों और अंदरूनी हिस्सों में चोट लगने के बाद उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। महिला की मां की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उदासर निवासी पारस पत्नी गौरीशंकर वाल्मिकी ने थाने में रिपोर्ट दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 39 वर्षीय बेटी कांता  की शादी करीब 14 वर्ष पहले बांद्रा बास निवासी किशन पंडित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही किशन उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता रहता है।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किशन शराब का आदी है और आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता है। दो सितंबर की रात भी वह शराब पीकर घर आया और कांता  के साथ झगड़ा करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट की और थप्पड़-मुक्के मारे।मारपीट के कारण कांता के पसलियों और अंदरूनी हिस्सों में चोटें आईं और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तीन सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीबीएम अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।मामले में पारसदेवी ने आरोपी किशन पंडित पुत्र बनवारी लाल पंडित, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी बांद्रा बास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कपील को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: