Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई, 6 लाख से अधिक की औषधियां की जब्त

Bansal sadi
3 months ago
औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई, 6 लाख से अधिक की औषधियां की जब्त

खुलासा न्यूज,बीकानेर। औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपये 6 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न औषधियां जब्त की गई हैं। 
औषधि नियंत्रण अधिकारी  नरोत्तम देव बारोठिया ने बताया कि पुलिस जाब्ते के साथ घड़सीसर रोड पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास स्थित एक मकान में देर रात दबिश दी गई। जहां बिना वैध औषधि अनुज्ञापत्र एवं बिना क्रय-विक्रय अभिलेखों के नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। 

 


उन्होंने बताया कि मौके पर  विपिन कुमार से प्रीगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल, टपेंटाडोल टेबलेट सहित विभिन्न प्रकार की कुल 14 श्रेणी की औषधियां बरामद की गईं। संबंधित व्यक्ति मौके पर औषधियों के क्रय बिल, विक्रय विवरण एवं ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22(1) (सीसीए), 18ए एवं 18बी के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर नमूने परीक्षण हेतु लेकर नियमानुसार औषधियों को जब्त कर सीलबंद किया गया।

 


 कार्रवाई के दौरान औषधि नियन्त्रण अधिकारी  जितेन्द्र कुमार बोथरा का सहयोग रहा। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बिना चिकित्सकीय परामर्श एवं बिना अधिकृत विक्रेता से औषधियां क्रय न करें तथा नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के अवैध व्यापार की सूचना विभाग अथवा पुलिस को तत्काल दें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: