लूणकरणसर किसान छात्रावास के प्रथम फुटबॉल कोच डॉ. पूनमराम सारण का आरपीएससी में 75वीं रैंक के साथ एसिस्टेंट प्रोफेसर में चयन
लूणकरणसर किसान छात्रावास के प्रथम फुटबॉल कोच डॉ. पूनमराम सारण का आरपीएससी में 75वीं रैंक के साथ एसिस्टेंट प्रोफेसर में चयन
खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में लहराया परचम
बीकानेर। लूणकरणसर किसान छात्रावास के प्रथम फुटबॉल कोच गाढ़वाला बीकानेर के निवासी डॉ. पूनमराम सारण ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी द्वारा घोषित परिणाम में उन्होंने कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य, उच्च शारीरिक शिक्षा पद पर 75वीं रैंक प्राप्त की है।
वर्तमान पद और पूर्व उपलब्धियां
वर्तमान में डॉ. सारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वर्ष 2013 की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में भी उन्होंने राज्य स्तर पर पांचवीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
खेल और शिक्षा में विशेष पहचान
डॉ. सारण सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने शारीरिक शिक्षा में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर शिक्षा और खेल — दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं
डॉ. सारण सेवा भावी व्यक्तित्व के धनी हैं। वे लूणकरणसर किसान छात्रावास में समय-समय पर विद्यार्थियों को निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण भी देते रहे हैं।
उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ