Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

गौड़ ब्राह्मण समाज का दीवाली खरीद मेला शुरू; घर की शुद्ध मिठाइयाँ और फ्री मेहंदी बने मुख्य आकर्षण

Bansal
6 hours ago
गौड़ ब्राह्मण समाज का दीवाली खरीद मेला शुरू; घर की शुद्ध मिठाइयाँ और फ्री मेहंदी बने मुख्य आकर्षण

 


गौड़ ब्राह्मण समाज का दीवाली खरीद मेला शुरू; घर की शुद्ध मिठाइयाँ और फ्री मेहंदी बने मुख्य आकर्षण
बीकानेर। रानी बाजार स्थित गौड़ सभा भवन में गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा दो दिवसीय 'दीवाली खरीद मेला' 4 और 5 नवंबर को दोपहर 12 से रात 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आज 4 नवंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. सोनू शिवा, डूंगर कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा और महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व डायरेक्टर (सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज) डॉ. सीमा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गौड़ सभा कार्यकारिणी के अध्यक्ष वाई. के. योगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमानी शर्मा और महामंत्री लक्ष्मी कश्यप ने अतिथियों का गणेश पूजन के साथ भव्य स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते इस मेले में समाज की महिलाओं द्वारा तैयार साडिय़ां, सूट, बैग्स, हस्तशिल्प, दिवाली पूजन सामग्री, होम-मेड मसाले, नमकीन, साबुन, सर्फ तथा विभिन्न लजीज व्यंजनों की स्टॉल्स लगाई गई हैं। ये सभी घर की बनी शुद्ध मिठाइयाँ हैं जो बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इस मेले का विशेष आकर्षण फ्री मेहंदी, काजू कतली, मोतीपाक और नमकीन हैं। गौड़ समाज ने सभी शहरवासियों से इस मेले में पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: