खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया की 41वीं यूथ जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता -2026 बालक व बालिका 27.9.2026 से 28.9.2026 तक वैटरनरी बास्केटबॉल मैदान पर आयोजित होने जा रही हैं। प्रतियोगिता हेतु टीम प्रविष्टियों बालिका वर्ग हेतु नरेन्द्र कस्वां व सम्पत राठौड़ तथा बालक वर्ग हेतु फुसा राम भादू व महेश चौधरी को देंगे।
41वीं यूथ जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की जन्मतिथि 01.01.2010 या इसके बाद की होनी चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण हेतु पिछली कक्षा की अंकतालिका, ऑन लाइन जन्म प्रमाण-पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र एंव आधार कार्ड आवश्यक रूप से साथ लाये। प्रतियोगिता मे प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाडी बाड़मेर मे 10-10-26 से 12-10-26 को आयोजित होने वाली युथ स्टेट चैंपियनशिप मे बीकानेर टीम की तरफ से भाग लेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ