Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

विधायक व्यास के प्रयास से जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ, 3 करोड़ की स्वीकृति जारी

rk
6 hours ago
विधायक व्यास के प्रयास से जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ, 3 करोड़ की स्वीकृति जारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल को शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 के तहत अस्पताल में नवीन शिशुरोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू के निर्माण हेतु 3 करोड़ 30 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

 


विधायक जेठानन्द व्यास की अनुशंसा और प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है। विधायक  व्यास द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विशेष अनुरोध करते हुए जिला अस्पताल में शिशु रोग सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया गया था। 
स्वीकृत राशि में से 1 करोड़ 80 लाख रुपये सिविल कार्यों के लिए तथा 1 करोड़ 50 लाख रुपये अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद हेतु स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही शिशुरोग आईसीयू के सुचारू संचालन के लिए दो सहायक आचार्य, दो सीनियर रेजिडेंट एवं सात नर्सिंग अधिकारियों के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जॉब बेसिस पर सात वार्ड बॉय के पदों की स्वीकृति भी जारी की गई है।

 


इस कार्य के पूर्ण होने के पूर्ण होने के बाद जिला अस्पताल में चौबीस घंटे शिशुरोग विशेषज्ञ उपलब्ध रह पाएंगे तथा गंभीर बच्चों को उच्च संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में एचडीयू एवं आईसीयू सुविधाओं के विकसित होने से गंभीर मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा।

 


विधायक ने बताया कि नवीन शिशुरोग वार्ड एवं आईसीयू की स्वीकृति से जिला अस्पताल के एमसीएच ब्लॉक का सपना साकार होगा। प्रस्तावित परियोजना के तहत शिशुरोग विभाग में 25 सामान्य बेड, 10 बेड का एचडीयू तथा 5 बेड का आधुनिक आईसीयू विकसित किया जाएगा। यह निर्माण वर्तमान में संचालित एसएनसीयू वार्ड के ऊपर प्रथम तल पर किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही जिला अस्पताल को नए मेटरनिटी वार्ड एवं कॉटेज वार्ड के निर्माण हेतु डीएमएफटी से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हुई थी जिससे अस्पताल में नए मेटरनिटी वार्ड, लेबर रुम, ओपीडी और कॉटेज वार्ड का निर्माण करवाया जाएगा। 

 


इन विकास कार्यों से बीकानेर शहर के अंदरूनी शहरी क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विधायक जेठानंद व्यास ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार जताया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: